Top 10 Most Valuable Automobile Companies in 2026: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इस समय अपने सबसे बड़े बदलावों में से एक से गुजर रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), हाइब्रिड कारें, ऑटोमेशन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और चीन की आक्रामक कीमतों ने दुनियाभर की कार कंपनियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे समय में यह जानना दिलचस्प है कि 2026 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनियां कौन-सी हैं?
मार्केट कैप के आधार पर जून 2026 की रैंकिंग में Tesla सबसे ऊपर है, जबकि Toyota और BYD क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। यह रैंकिंग 23 जून 2026 के बाजार पूंजीकरण के आधार पर तैयार की गई है।
2026 की दुनिया की 10 सबसे मूल्यवान कार कंपनियां
| रैंक | कंपनी | मार्केट कैप |
|---|---|---|
| 1 | Tesla | $1.4 ट्रिलियन |
| 2 | Toyota | $198 बिलियन |
| 3 | BYD | $111.6 बिलियन |
| 4 | Hyundai | $87.2 बिलियन |
| 5 | Xiaomi | $75.2 बिलियन |
| 6 | General Motors | $71.2 बिलियन |
| 7 | Ferrari | $60.7 बिलियन |
| 8 | Ford | $55.8 बिलियन |
| 9 | Mercedes-Benz | $49.3 बिलियन |
| 10 | Porsche Automobil Holding | $48.2 बिलियन |
इन आंकड़ों से साफ है कि Tesla का बाजार मूल्य बाकी कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा है।

1. Tesla – दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी
Tesla 2026 में लगभग $1.4 ट्रिलियन मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटोमोबाइल कंपनी बनी हुई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज, सोलर पावर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस ड्राइविंग जैसे क्षेत्रों में भी अपना विस्तार किया है।
2026 की पहली तिमाही में Tesla की डिलीवरी 358,023 यूनिट रही, जो बाजार की 370,000 यूनिट की उम्मीद से कम थी। इसके बावजूद कंपनी का मार्केट कैप अन्य प्रमुख वाहन निर्माताओं से काफी आगे है।
2. Toyota – भरोसे और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ताकत
जापान की Toyota लगभग $198 बिलियन मार्केट कैप के साथ दूसरे स्थान पर है। कंपनी को लंबे समय से अपनी reliability और hybrid technology के लिए जाना जाता है।
2026 में Toyota के लिए अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती लागत बड़ी चुनौतियां बनीं, लेकिन कंपनी की electrified vehicles की बिक्री में मजबूत वृद्धि देखने को मिली। कंपनी की रणनीति सिर्फ EV पर निर्भर रहने के बजाय हाइब्रिड और दूसरे electrified powertrains को भी साथ लेकर चलने की है।
3. BYD – चीन की EV ताकत
BYD लगभग $111.6 बिलियन मार्केट कैप के साथ तीसरे स्थान पर है। कंपनी plug-in electric और hybrid vehicles के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।
2025 में BYD ने 4.6 मिलियन वाहन बेचे और करीब $111.8 बिलियन का revenue हासिल किया। हालांकि 2026 की पहली तिमाही में कंपनी के revenue और profit पर चीनी EV incentives में कमी और घरेलू price war का असर पड़ा। दूसरी तरफ कंपनी के exports में मजबूत वृद्धि हुई।
4. Hyundai – तेजी से बढ़ती वैश्विक कंपनी
Hyundai Motor $87.2 बिलियन मार्केट कैप के साथ चौथे स्थान पर है। कंपनी Hyundai, Genesis और Kia के जरिए दुनिया के 190 से अधिक देशों में मौजूद है।
Hyundai के लिए hybrid vehicles 2026 में महत्वपूर्ण growth driver बने। कंपनी ने अमेरिका में production और manufacturing capacity बढ़ाने के लिए बड़े निवेश की योजना भी बनाई है।
5. Xiaomi – स्मार्टफोन से EV तक
Xiaomi ने 2021 में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश किया और तेजी से अपनी पहचान बनाई। कंपनी का मार्केट कैप लगभग $75.2 बिलियन रहा।
हालांकि EV कारोबार में बढ़ती लागत और प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 2026 की पहली तिमाही में Xiaomi ने 80,856 वाहन डिलीवर किए, लेकिन EV division को operating loss भी हुआ।
6. General Motors – पारंपरिक ऑटो दिग्गज
General Motors (GM) करीब $71.2 बिलियन मार्केट कैप के साथ छठे स्थान पर है। Chevrolet, Buick, GMC और Cadillac जैसे ब्रांड इसके पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
EV transition के दौरान कंपनी को बड़े निवेश और लागत का सामना करना पड़ा, लेकिन 2026 की पहली तिमाही में GM का adjusted EBIT मजबूत रहा। कंपनी की कमाई में trucks, SUVs और digital services का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
7. Ferrari – कम कारें, लेकिन ज्यादा कमाई
Ferrari की खासियत इसकी luxury business strategy है। कंपनी सालाना 15,000 से कम कारें बनाती है, लेकिन प्रति वाहन इसकी कमाई बेहद ज्यादा है।
2026 की पहली तिमाही में Ferrari का revenue 3% बढ़कर $2.1 बिलियन हुआ और EBITDA margin 39.1% रहा। कंपनी की पहली EV Ferrari Luce भी 2026 में चर्चा में रही।
8. Ford – अमेरिका की मजबूत पकड़
Ford करीब $55.8 बिलियन मार्केट कैप के साथ आठवें स्थान पर है। F-Series pickup trucks लगातार अमेरिकी बाजार में कंपनी की बड़ी ताकत बने हुए हैं।
कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी नई Universal EV platform पर भी काम कर रही है, जिसका लक्ष्य लगभग $30,000 की midsize electric truck तैयार करना है।
9. Mercedes-Benz – लग्जरी के साथ EV पर फोकस
Mercedes-Benz लगभग $49.3 बिलियन मार्केट कैप के साथ नौवें स्थान पर है। कंपनी Mercedes-Benz, AMG, Maybach और G-Class जैसे ब्रांडों के जरिए premium segment में मजबूत स्थिति रखती है।
2026 की पहली तिमाही में यूरोप में Mercedes की battery electric vehicle sales में 34% की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी 2027 तक 40 से अधिक नए मॉडल लॉन्च करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।
10. Porsche – लग्जरी ब्रांड की चुनौती
दसवें स्थान पर Porsche Automobil Holding है, जिसका मार्केट कैप करीब $48.2 बिलियन है। Porsche की पहचान उसके iconic 911 और luxury performance cars से जुड़ी है।
हालांकि 2025 में कंपनी के operating profits में भारी गिरावट आई। इसके बावजूद Porsche की brand value मजबूत बनी हुई है और कंपनी high-end models पर अधिक ध्यान दे रही है।
2026 की यह सूची बताती है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब सिर्फ पेट्रोल और डीजल कारों की प्रतिस्पर्धा नहीं रह गई है। EV, हाइब्रिड, बैटरी टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर, ऑटोनॉमस ड्राइविंग और कीमत अब कंपनियों की सफलता तय करने वाले प्रमुख factors बन चुके हैं।
Tesla अभी भी मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे है, लेकिन Toyota की hybrid strategy, BYD की EV ताकत और Hyundai की global expansion दिखाती है कि आने वाले वर्षों में मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है। वहीं Ferrari और Porsche जैसी luxury कंपनियां यह साबित करती हैं कि कम volume के बावजूद मजबूत brand value और premium pricing ऑटो इंडस्ट्री में बड़ी ताकत हो सकती है।
ऐसे और भी Maintenance संबंधी टॉपिक के ऊपर लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें! Khabari bandhu पर पढ़ें देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें, बिज़नेस, एजुकेशन, मनोरंजन, धर्म, क्रिकेट, राशिफल और भी बहुत कुछ।
Story of Horsepower: आखिर कैसे पैदा हुआ Horsepower और आज भी क्यों होता है इसका इस्तेमाल?
Honda Next Generation Hybrid EV Technology: 2027 से बदलने वाली है कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की कहानी