Mercedes VLE Electric Van: दुनिया की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी नई VLE इलेक्ट्रिक वैन को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। यह नई इलेक्ट्रिक MPV कंपनी के Vision V कॉन्सेप्ट से प्रेरित है और भविष्य की लग्जरी इलेक्ट्रिक वैन लाइन-अप का हिस्सा बनेगी।
नई VLE, कंपनी की आने वाली अधिक प्रीमियम VLS मॉडल से नीचे पोजिशन की जाएगी, जिसकी लॉन्चिंग इसी साल के अंत तक हो सकती है। Mercedes इस इलेक्ट्रिक वैन को स्टैंडर्ड और लॉन्ग-व्हीलबेस दोनों वर्जन में पेश करेगी। इसके साथ ही ग्राहकों को AMG Line, AMG Line Plus और Exclusive जैसे अलग-अलग वेरिएंट भी मिलेंगे।
Mercedes-Benz VLE: Mercedes VLE Electric Van
Mercedes-Benz VLE कंपनी की नई VAN.EA प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली कार है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भविष्य की इलेक्ट्रिक MPV और वैन के लिए बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर आने वाले समय में कंपनी की अन्य इलेक्ट्रिक वैन, जैसे कि VLS, भी तैयार की जाएंगी।
इसके अलावा कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि बाद में VAN.CA प्लेटफॉर्म पर आधारित पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल भी बाजार में आएंगे।
700km तक की रेंज और 800V Fast Carging technique
नई VLE का पहला वर्जन VLE 300 होगा, जो 276hp की पावर पैदा करेगा। इस मॉडल में 115kWh NMC बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी WLTP रेंज 700km से अधिक बताई गई है।
इस इलेक्ट्रिक वैन में 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे फास्ट चार्जिंग बेहद तेज हो जाती है। कंपनी के अनुसार केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 320km तक की रेंज मिल सकती है।
इसके बाद VLE 400 वेरिएंट आएगा, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 415hp की पावर मिलेगी। यह वैन 0-100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 6.5 सेकंड में पकड़ सकती है।
भविष्य में कंपनी 80kWh लिथियम-आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी वाले सस्ते वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।
शानदार Driving Experience के लिए Advance Technology

नई VLE में एयर सस्पेंशन और रियर-एक्सल स्टीयरिंग दिया गया है, जिसमें पीछे के पहिये 7 डिग्री तक घूम सकते हैं। इसके कारण वैन का टर्निंग सर्कल केवल 10.9 मीटर है, जो कंपनी के अनुसार Mercedes-Benz CLA से लगभग बराबर है।
Aerodynamic और Modern exterior Design

Mercedes-Benz VLE का डिजाइन बेहद एयरोडायनामिक है और इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.25Cd है, जो कि Porsche Macan Turbo Electric के बराबर है।
इस वैन में लंबा फ्रंट ओवरहैंग, स्मूद रूफलाइन और राउंडेड रियर डिजाइन दिया गया है, जिससे यह काफी स्टाइलिश दिखती है।
फ्रंट में बड़ा ग्रिल मिलता है, जिसे कुछ वेरिएंट में इल्यूमिनेटेड फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा। हेडलाइट्स के बीच एक लाइट स्ट्रिप है और DRLs में स्टार-शेप्ड एलिमेंट्स दिए गए हैं।
ग्राहकों को बोनट पर पारंपरिक तीन-नुकीला स्टार लोगो या ग्रिल के बीच में लगा लोगो चुनने का विकल्प मिलेगा।
इसके अलावा इसमें दोनों तरफ इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, पावर विंडो और 19 से 22 इंच के व्हील विकल्प दिए जाएंगे।
पीछे की तरफ फुल-वाइड लाइट बार है जो इनवर्टेड U शेप में पूरी टेलगेट को कवर करता है। इसमें V-Class की तरह अलग से खुलने वाला रियर ग्लास भी मिलेगा।
अंदर मिलेगा फर्स्ट-क्लास लग्जरी अनुभव
Mercedes VLE के इंटीरियर को लंबी यात्राओं के लिए बेहद आरामदायक बनाया गया है। यह वैन 5 से 8 लोगों तक बैठने की क्षमता के साथ आएगी।
जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को पूरी तरह हटाया जा सकता है, जिससे 4,078 लीटर तक का लगेज स्पेस मिल जाता है। खास बात यह है कि सीटों में रोलर लगे हैं, जिससे उन्हें उठाने की बजाय आसानी से घुमाकर बाहर निकाला जा सकता है।
पीछे की सीटों के तीन विकल्प मिलेंगे — Comfort Seat, Premium Comfort Seat और Grand Comfort Seat। टॉप वेरिएंट Grand Comfort Seat में पिलो, वायरलेस चार्जर, लंबर सपोर्ट और मसाज फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
इसके अलावा पीछे के यात्रियों के लिए फोल्डिंग टेबल और तीन-सीटर बेंच सीट विकल्प भी दिए जाएंगे।
31.3-इंच 8K स्क्रीन और Dolby Atmos साउंड
नई VLE में पीछे के यात्रियों के लिए 31.3-इंच की 8K रिट्रैक्टेबल स्क्रीन दी गई है, जो इस्तेमाल न होने पर छत में फोल्ड हो जाती है।
डैशबोर्ड पर कंपनी का Superscreen सेटअप मिलता है, जिसमें
-
10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले
-
14-इंच टचस्क्रीन
-
14-इंच पैसेंजर स्क्रीन
शामिल हैं।
इसके साथ 750 वॉट का 22-स्पीकर Dolby Atmos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और ओवर-द-एयर अपडेट का सपोर्ट भी मिलता है।
सेंटर कंसोल में एक खास कंपार्टमेंट दिया गया है जो पेय पदार्थों को गर्म या ठंडा रखने के साथ UV डिसइंफेक्शन भी कर सकता है। सीटों को टचस्क्रीन या स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी एडजस्ट किया जा सकता है।
सुरक्षा के लिए इस वैन में 10 कैमरे, 5 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर दिए गए हैं।
क्या भारत में लॉन्च होगी Mercedes VLE?
फिलहाल Mercedes-Benz ने भारत में VLE की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में भारत में Mercedes-Benz V-Class को लॉन्च किया था।
कंपनी का कहना है कि उसका Top-End Vehicles (TEV) सेगमेंट 2025 में लगभग 11 प्रतिशत बढ़ा है और आज कंपनी की हर चार में से एक कार इसी कैटेगरी की है।
ऐसे में लग्जरी MPV की बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य में VLE और आने वाली VLS भारतीय बाजार में भी लॉन्च हो सकती हैं।
Mercedes-Benz VLE EV: Feature Table
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| प्लेटफॉर्म | VAN.EA |
| बैटरी | 115kWh NMC (बाद में 80kWh LFP विकल्प) |
| रेंज | 700km+ (WLTP) |
| फास्ट चार्जिंग | 15 मिनट में 320km रेंज |
| पावर | VLE 300 – 276hp |
| पावर (टॉप वेरिएंट) | VLE 400 – 415hp AWD |
| 0-100 किमी/घंटा | 6.5 सेकंड (VLE 400) |
| सीटिंग क्षमता | 5 से 8 यात्री |
| लगेज स्पेस | 4,078 लीटर तक |
| व्हील साइज | 19 से 22 इंच |
| ड्रैग कोएफिशिएंट | 0.25Cd |
| डिस्प्ले | 31.3-इंच 8K रियर स्क्रीन |
| साउंड सिस्टम | 750W, 22-स्पीकर Dolby Atmos |
| सुरक्षा | 10 कैमरे, 5 रडार, 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर |
अगर भविष्य में Mercedes-Benz इसे भारत में लॉन्च करता है, तो यह लग्जरी MPV सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है और इलेक्ट्रिक लग्जरी वैन मार्केट को एक नया दिशा दे सकती है। फिलहाल, VLE यह दिखाती है कि आने वाले समय में लग्जरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी किस तरह और भी ज्यादा आरामदायक, स्मार्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर होने वाली है।
ऐसे और भी ऑटो सम्बन्धी टॉपिक के ऊपर लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें! Khabari bandhu पर पढ़ें देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें, बिज़नेस, एजुकेशन, मनोरंजन, धर्म, क्रिकेट, राशिफल और भी बहुत कुछ।
Mahindra Global Pik Up Launching Details: ऑफ-रोडिंग का असली खिलाड़ी, 2026 में होगी एंट्री
Mercedes CLA EV India Bookings Open: ₹1.5 लाख में करें लग्ज़री इलेक्ट्रिक सेडान बुक!