iPhone के डिज़ाइनर Jony Ive और OpenAI की बड़ी डील, 6.4 बिलियन डॉलर में हुआ अधिग्रहण

बुधवार को टेक जगत में एक बड़ी खबर सामने आई, जब OpenAI ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह मशहूर डिज़ाइनर Jony Ive द्वारा स्थापित AI डिवाइस स्टार्टअप “Ive-O” को अधिग्रहित कर रहा है। यह अधिग्रहण 6.4 बिलियन डॉलर के पूर्ण-इक्विटी सौदे के तहत किया जा रहा है।

इस डील के तहत OpenAI को Ive-O में अपनी पहले से मौजूद हिस्सेदारी के साथ-साथ स्टार्टअप का संपूर्ण स्वामित्व मिल जाएगा। यानी OpenAI अब Ive-O की सभी संपत्तियों, तकनीकों और टीम का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेगा।

कौन हैं जॉनी आइव? Who is Jony Ive?

58 साल के जॉनी आइव,  Apple में iPhone, iMac और iPod जैसे प्रतिष्ठित प्रोडक्ट्स के डिज़ाइन के लिए दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। 2012 में उन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा “नाइट” उपाधि से भी सम्मानित किया गया। 2019 में उन्होंने Apple छोड़ा और अपनी खुद की डिज़ाइन कंपनी LoveFrom शुरू की। अब उन्होंने एक नया AI डिवाइस स्टार्टअप शुरू किया है — “Ive-O”, जो OpenAI द्वारा 6.4 बिलियन डॉलर में खरीदा गया है, जिसका मकसद अत्याधुनिक AI डिवाइसेज़ का निर्माण करना था। उनकी यह कोशिश तकनीक और डिज़ाइन के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर इशारा करती है — एक ऐसा हार्डवेयर अनुभव जो इंसानों और मशीनों के बीच संवाद को और सहज बना सके।

Jony Ive
Jonathan Ive at The Goodwood Festival of Speed Cartier Style et Luxe party

क्या होगी 2025 में जॉनी आइव की अनुमानित संपत्ति?  What Is Jony Ive’s Expected Net Worth in 2025?

2025 में Jony Ive की कुल संपत्ति करीब 700 मिलियन डॉलर (लगभग 5800 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। यह संपत्ति उन्हें मुख्य रूप से Apple में काम करने के दौरान मिली सैलरी, स्टॉक ऑप्शन और डिज़ाइन से जुड़ी रॉयल्टी से मिली है। इसके अलावा, वे अपनी डिज़ाइन कंपनी LoveFrom और दुनिया भर में किए जा रहे डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स से भी कमाई कर रहे हैं।

कौन हैं सैम ऑल्टमैन?

सैम ऑल्टमैन  वर्तमान में OpenAI के CEO हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई की, लेकिन स्नातक की डिग्री प्राप्त किए बिना पढ़ाई छोड़ दी। 2005 में, सैम ने लोकेशन शेयरिंग ऐप “Loopt” बनाई, जिसे 2012 में $43 मिलियन में Green Dot ने खरीद लिया। 2014 से 2019 तक वे Y Combinator के अध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने कई सफल स्टार्टअप्स का समर्थन और निवेश किया। 2019 में, सैम ऑल्टमैन OpenAI के CEO बने।

सैम के नेतृत्व में OpenAI ने ChatGPT, DALL·E और GPT-4 जैसे मशहूर AI मॉडल बनाए। नवंबर 2023 में, OpenAI के बोर्ड ने सैम को अस्थायी रूप से CEO पद से हटा दिया था, लेकिन कर्मचारियों और निवेशकों के जोरदार समर्थन की वजह से उन्हें कुछ ही दिनों में फिर से CEO बना दिया गया। मई 2025 तक, सैम ऑल्टमैन की अनुमानित संपत्ति लगभग $1.5 बिलियन (लगभग ₹12,000 करोड़) है। (Source: Wikipedia https://en.wikipedia.org/wiki/Sam_Altman)

Sam Altman
            Sam Altman: CEO of OpenAI

iPhone से AI डिवाइस तक: Jony Ive का नया अध्याय

OpenAI और Jony Ive के बीच यह सौदा सिर्फ एक अधिग्रहण नहीं, बल्कि दो दिग्गजों के बीच रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक भी है। जहां OpenAI दुनिया की अग्रणी AI कंपनियों में से एक है, वहीं जॉनी आइव का डिज़ाइन विज़न इस तकनीक को आम लोगों के लिए सुलभ और आकर्षक बना सकता है।

बयान में कहा गया है कि Jony Ive इन दोनों कंपनियों में “क्रिएटिव और डिज़ाइन से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियां” संभालेंगे। इसका मतलब है कि वे नए AI डिवाइसेज़ के डिज़ाइन, लुक और इस्तेमाल के तरीके को बनाने में सक्रिय रूप से काम करेंगे।

ऐसे और भी Technology सम्बन्धी लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें! Khabari bandhu पर पढ़ें देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें — बिज़नेस, एजुकेशन, मनोरंजन, धर्म, क्रिकेट, राशिफल और भी बहुत कुछ।

Leave a Comment