शारीरिक अक्षमता को हराकर खड़ी की करोड़ों की कंपनी: Vishal Mega Mart के Owner राम चंद्र अग्रवाल की प्रेरक कहानी

आज कल सोशल मीडिया पर Vishal Mega Mart security guard job के ऊपर memes की बाढ़ आ गयी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jhony Pandey (@jhony_pandey)

आइए जानते हैं जिस कंपनी से संबंधित Memes आजकल इतने वायरल हो रहे हैं, उस कम्पनी को खड़ा करने वाले शख्स राम चंद्र अग्रवाल की प्रेरणादायक कहानी। 

राम चंद्र अग्रवाल Vishal mega mart के संस्थापक हैं, उन्होंने बचपन में पोलियो का सामना किया था, जिससे उन्हें पैरालिसिस हो गया था और वे बिना बैसाखियों के चल नहीं सकते थे। इस शारीरिक चुनौती के बावजूद, उन्होंने अपने जीवन में असाधारण सफलता प्राप्त की।

Vishal mega mart owner
Ram Chandra Agarwal owner of Vishal mega mart

करियर की शुरुआत

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने नौकरी की तलाश की, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इससे निराश होकर, उन्होंने 1986 में कोलकाता के लालबाजार में एक फोटोकॉपी की दुकान खोली। यह उनका पहला व्यावसायिक प्रयास था, जिसे उन्होंने दोस्तों की मदद और उधार लिए गए पैसों से शुरू किया।

व्यापार की ओर पहला कदम:

1986 में उन्होंने विशाल गारमेंट्स नाम से कपड़ों की दुकान खोली। धीरे धीरे उन्होंने देखा कि भारत में सस्ता और अच्छा सामान देने वाली दुकानों की कमी है।

विशाल मेगा मार्ट की स्थापना (2001):

2001 में उन्होंने दिल्ली में पहला Vishal mega mart खोला। ये एक ऐसा स्टोर था जहाँ सस्ते दामों पर कपड़े, ग्रॉसरी, जूते और घर का सामान सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलता था। कुछ ही सालों में विशाल मेगा मार्ट के देशभर में 100 से ज्यादा स्टोर हो गए।2007 में उन्होंने कंपनी को शेयर मार्केट (IPO) में भी लिस्ट किया और बहुत सफलता पाई। यह खासतौर पर मिडिल क्लास और छोटे शहरों के लोगों के लिए बनाया गया था। 

जब कंपनी ने झेला संकट:

लेकिन 2008 की आर्थिक मंदी और बहुत ज्यादा स्टोर खोलने के कारण कंपनी पर कर्ज बढ़ गया। कंपनी को ₹750 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ और 2010 में विशाल मेगा मार्ट को बेचना पड़ा।

राम चंद्र अग्रवाल ने हार नहीं मानी। उन्होंने V2 रिटेल के नाम से नई कंपनी शुरू की, जो आज भी सस्ते और अच्छे कपड़े बेचने के लिए जानी जाती है।

घर से मिला साथ:

जब राम चंद्र अग्रवाल ने अपने बिज़नेस की शुरुआत की थी, तब हालात आसान नहीं थे—न तो शारीरिक रूप से और न ही आर्थिक रूप से। ऐसे समय में उमा अग्रवाल ने न सिर्फ मानसिक सहारा दिया, बल्कि हर मोड़ पर उनका साथ निभाया ।

Ram Chandra Agarwal wife Vishal mega mart
Ram Chandra Agarwal’s wife

 

  • आज उमा अग्रवाल सिर्फ एक सपोर्टिव जीवनसाथी ही नहीं हैं, बल्कि V2 Retail Limited की फुल-टाइम डायरेक्टर भी हैं।
    उन्होंने कंपनी के मैनेजमेंट और ऑपरेशन्स को संभालते हुए इसे एक नया मुकाम दिलाया है।

राम चंद्र अग्रवाल की कहानी हमें सिखाती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो शारीरिक सीमाएँ भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।

ऐसे और भी वायरल टॉपिक के ऊपर लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें! Khabari bandhu पर पढ़ें देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें — बिज़नेस, एजुकेशन, मनोरंजन, धर्म, क्रिकेट, राशिफल और भी बहुत कुछ।

Leave a Comment