iPhone 17 Series Review: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17, XDR Display और दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत और प्री-बुकिंग डेट

iPhone 17 Series Review: एप्पल ने अपने लेटेस्ट इवेंट में iPhone 17 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज का इंतजार फैन्स को बेसब्री से था और अब भारत में यह सीरीज 19 सितंबर से उपलब्ध होगी। प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी। iPhone 17 Series में iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। यह सीरीज शानदार फीचर्स, स्लीम डिजाइन और दमदार कैमरा के साथ पेश की गई है।

iPhone Air: सबसे पतला iPhone, टाइटेनियम डिजाइन

iPhone Air को अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है। इसमें टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है, जो फोन को हल्का और मजबूत बनाता है। सुरक्षा के लिए इसके बैक और फ्रंट कवर में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह 3 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस प्रदान करता है।

iPhone Air सिर्फ डिजाइन में ही नहीं बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी दमदार है।

iPhone Air के प्रमुख फीचर्स | iPhone 17 Series Review

iPhone Air में 6.5-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें A19 Pro, N1 और C1X चिपसेट शामिल हैं। कैमरे की बात करें तो iPhone Air में 48MP फ्यूजन मेन कैमरा और 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 17 Series के चार वेरिएंट

iPhone 17 Series Review

एप्पल ने iPhone 17 Series में चार स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये सभी नेक्स्ट जनरेशन फीचर्स और प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए हैं।

  1. iPhone 17
  2. iPhone 17 Air
  3. iPhone 17 Pro
  4. iPhone 17 Pro Max

iPhone Air मॉडल प्रो पावर के साथ सबसे स्लीम डिजाइन के रूप में पेश किया गया है।

iPhone 17 Series की कीमत (भारत)

iPhone 17 Series की कीमत वेरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

  • iPhone 17 (256GB) – ₹82,900, (512GB) – ₹1,02,900
  • iPhone 17 Air (256GB) – ₹1,19,900, (512GB) – ₹1,39,900, (1TB) – ₹1,59,900
  • iPhone 17 Pro (256GB) – ₹1,34,900, (512GB) – ₹1,54,900, (1TB) – ₹1,74,900
  • iPhone 17 Pro Max (256GB) – ₹1,49,900, (512GB) – ₹1,69,900, (1TB) – ₹1,89,900, (2TB) – ₹2,29,900

iPhone 17 के रंग और डिजाइन

iPhone 17 को पांच शानदार कलर ब्लैक, वाइट, मिस्ट ब्लू, सेज और लेवेंडर में पेश किया गया है। इसका डिस्प्ले 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। कैमरे में 48MP फ्यूजन मेन कैमरा, 48MP फ्यूजन अल्ट्रावाइड कैमरा और 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा शामिल हैं।

iPhone 17 Pro और Pro Max के फीचर्स

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं: कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्ल्यू और सिल्वर

  • iPhone 17 Pro – 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले
  • iPhone 17 Pro Max – 6.9 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले
  • कैमरा सेटअप: 48MP फ्यूजन मेन कैमरा, 48MP फ्यूजन अल्ट्रावाइड और 48MP फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा

यह मॉडल फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

iPhone 17 Series Review

iPhone 17 Series की प्रोसेसिंग पावर

iPhone 17 Series में A19 Pro, N1 और C1X चिपसेट दिए गए हैं, जो प्रोसेसर की स्पीड और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में सुधार करते हैं। यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूज़ के लिए आदर्श हैं।

iPhone 17 Series Review

डिस्प्ले और यूजर एक्सपीरियंस

iPhone 17 Series का XDR डिस्प्ले अत्याधुनिक है। 120Hz रिफ्रेश रेट और सुपर रेटिना तकनीक के कारण यूज़र को स्मूद विजुअल और बेहतरीन कलर एक्सपीरियंस मिलता है।

  • iPhone Air – 6.5 इंच
  • iPhone 17 – 6.3 इंच
  • iPhone 17 Pro – 6.3 इंच
  • iPhone 17 Pro Max – 6.9 इंच

इसके साथ ही iPhone 17 Series iOS के नवीनतम वर्ज़न के साथ आती है, जो यूज़र इंटरफेस को और भी इंट्यूटिव और स्मार्ट बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग

iPhone 17 Series में लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। Pro और Pro Max मॉडल्स में बड़ी बैटरी और सुपर चार्जिंग तकनीक शामिल है, जिससे यूज़र लंबे समय तक निर्बाध इस्तेमाल कर सकता है।

भारत में उपलब्धता और प्री-बुकिंग

iPhone 17 Series Review

iPhone 17 Series के लिए प्री-बुकिंग 12 सितंबर 2025 से शुरू होगी। डिवाइस 19 सितंबर 2025 से भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे।

यूज़र्स ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर दोनों जगह से iPhone 17 Series प्री-बुक कर सकते हैं।

                     iPhone 17 Series डिज़ाइन, प्रदर्शन और कैमरा के मामले में अगले स्तर का स्मार्टफोन साबित हुई है। iPhone Air का स्लीम डिजाइन, iPhone 17 Pro और Pro Max का दमदार कैमरा और प्रोसेसर इसे फैन्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए आदर्श बनाते हैं।

भारतीय बाजार में उपलब्ध कीमत और प्री-बुकिंग की सुविधा इसे और भी आकर्षक बनाती है। इस सीरीज को नए फीचर्स और टिकाऊ डिजाइन के कारण टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है।

ऐसे और भी Technology टॉपिक के ऊपर लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें! Khabari bandhu पर पढ़ें देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरें — बिज़नेस, एजुकेशन, मनोरंजन, धर्म, क्रिकेट, राशिफल और भी बहुत कुछ।

Lava Bold N1 5G: 8GB RAM वाला धांसू 5G स्मार्टफोन सिर्फ 7499 रुपये में, जानें पूरी जानकारी

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 23 सितंबर से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग सेल

Huawei Mate XTs Review: Huawei का बड़ा धमाका, ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च

2 thoughts on “iPhone 17 Series Review: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17, XDR Display और दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत और प्री-बुकिंग डेट”

Leave a Comment